छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल के द्वारा गणेश विसर्जन झांकियो का किया भव्य स्वागत

ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल के द्वारा गणेश विसर्जन झांकियो का किया भव्य स्वागत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। 30 सितम्बर 2023 को रायपुर शहर में निकाली गई गणेश विसर्जन झांकियो का हर साल की तरह इस साल भी भव्य स्वागत मालवीय रोड बाबूलाल टाकीज के सामने प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल द्वारा किया गया।साथ बनारस से पधारे शिव भक्तो की टोली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी और अपनी कलाकारी से सारे लोगो का मन मोह लिया।भावेश बघेल ने गणेश झांकियो को सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान भावेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए शहर की सारे गणेश उत्सव समितियों को धन्यवाद देता हु क्युकी उनके ही अथक प्रयास से ही इतना भव्य गणेश विसर्जन झांकियो का आयोजन हर साल होता है और इस आयोजन का इंतजार हर साल पूरे शहरवासियों को होता है और साथ ही उन्होंने कहा की आज की युवा पीढ़ी अपनी परंपरा और धर्म को आगे बढ़ा रहे ये देख के बड़ा ही आनंद आता है।साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन,नगर निगम एवं मीडिया कर्मियों का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button