प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
ईंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जगदलपुर में मारेंगा से बुरुंगपाल ईट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

घायलों परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मारेंगा में रहने वाले राजू कोहरामी 25 वर्ष, आयते कोहरामी 22 वर्ष, काडे कोहरामी 23 वर्ष व संगीता 4 वर्ष के अलावा अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर में ईंट लेकर बुरुंगपाल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बुरुंगपाल मोड़ पर चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार 4 लोगो को गंभीर चोट आई, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई, सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज लाया गया।



