प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

MP में अगले सप्ताह होंगे IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल कलेक्टर समेत कई दिग्गजों का मंत्रालय जाना लगभग तय

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 भोपाल। प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले प्रस्तावित हैं। भोपाल, शिवपुरी, रीवा, धार, नर्मदापुरम, दमोह सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसे लेकर तैयारी भी हो चुकी है। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल के बाद ये तबादले होंगे। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए रोका गया है ताकि बजट के उपयोग और राजस्व प्राप्ति के जो वित्तीय लक्ष्य निर्धारित हैं, वे प्रभावित न हों।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि एक जनवरी को पदोन्नत किया गया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। उन्हें मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, कुछ अधिकारियों को तीन तो कुछ को दो-ढाई वर्ष एक जगह पर पदस्थ रहते हो चुके हैं। इनकी जगह दूसरे अधिकारी भेजने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button