मनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्सराष्ट्रीय

99 रुपये के टिकट ऑफर के बाद ‘रामायण’ के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल।

तीसरे मंडे की सुस्ती के बाद मेकर्स ने 'रामायण' के टिकट 99 रुपये कर दिए। इस मास्टरस्ट्रोक से फिल्म रामायण ने 20वें दिन 17.50 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस भव्य फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां तीसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार को दर्शकों की भीड़ दोबारा सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़ी। इस उछाल के पीछे मेकर्स की एक बेहद सोची-समझी रणनीति काम आई है, जिसने फिल्म को 1 हजार करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंचा दिया है।

कलेक्शन में आई इस सुस्ती को भांपते हुए मेकर्स ने फौरन बड़ा फैसला लिया और टिकटों की कीमतों में 80 प्रतिशत तक की भारी कटौती कर दी। दर्शकों को महज 99 रुपये में फिल्म देखने का मौका मिला। आम सिनेमा प्रेमियों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था, जिसका सीधा असर मंगलवार की बुकिंग पर देखने को मिला।

अलग-अलग भाषाओं में किया शानदार प्रदर्शन

पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज हुई फिल्म रामायण को देश के हर हिस्से से प्यार मिल रहा है। 20वें दिन की टोटल कलेक्शन में सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी बेल्ट से आया, जहां फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये बटोरे।

दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। मलयालम भाषा ने 1.25 करोड़ रुपये और कन्नड़ ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तमिल में 70 लाख और तेलुगु में 40 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई। इन आंकड़ों के जुड़ने से भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 972.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button