छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सेवा के लिए नेतृत्व और नेतृत्व के लिए सेवा लायन ए. पी. सिंह

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। लायन्स इंटरनेशनल का आज रायपुर के बेबीलोन कैपिटल होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। लायन ए. पी. सिंह विगत सत्र 2025-26 के लायन्स इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चार दशक के उनके अतिसक्रिय लायनवादी सफर में अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करते हुए आप ओरलैंडो, फ्लोरिडा के 107वे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वे अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चयनित हुए। लायंस इंटरनेशनल के सर्वोच्च अवार्ड “एम्बेसडर ऑफ गुडविल” से सम्मानित ए. पी. सिंह जी पेशे से चार्टड एकाउन्टेंट और ऑटोमोबाइल डीलरशिप व्यवसायी हैं। आप 1984 से कोलकाता विकास लायंस क्लब के सदस्य हैं। “सेवा करने के लिए नेतृत्व और नेतृत्व करने के लिए सेवा” जैसे ध्येय वाक्य के साथ “मिशन-1.5” आपका लक्ष्य रहा है। इसके तहत आपकी मंशा रही है कि विश्व स्तर पर लायन सदस्यों कि संख्या 1.5 मिलियन से अधिक की जाए। आप एक बहुत अच्छे नेतृत्व कुशल, उप्रेरक वक्ता के रूप मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध हैं। वर्तमान में आप एल. सी. आई. एफ. के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

लायंस इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था है। वर्तमान में विश्व के 220 देशों में 50509 क्लबों में लगभग 14 लाख लायन सदस्य है। यह इस संस्था की परंपरायें, संविधान और फेलोशिप के साथ मानवतावादी परोपकारी गतिविधियाँ हैं, जिनके कारण यह 109 वर्षों से लगातार प्रगतिशील बनी हुई है। भारत में 13619 क्लबों के 3 लाख 95 हजार सदस्य हैं, जो “हम सेवा करते है” के ध्येय वाक्य के साथ लोगो के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से मददगार होते हैं। भारत में विश्व के लगभग 29% लायन सदस्य हैं जो सर्वाधिक है। लायन जगत की महत्वपूर्ण परोपकारी कार्य हैं- अन्धतव निवारण, पर्यावरण सुरक्षा, भूखों के लिए भोजन, बच्चों के कैंसर सम्बंधित कार्य, प्राकृतिक आपदा पर सेवा कार्य, युवाओं में नशा निरोध, मधुमेह निदान और मानवतावादी सेवा कार्य हैं। लायन्स संगठन सेवा कार्यों के अलावा अपने सदस्यों में फेलोशिप और नेतृत्व कुशलता के गुण संचारित करता है। एक लायन बनने से एक बेहतर इंसान बनने में सहायता मिलती है। जरूरतमंद लोगों और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने का यह सम्मानजनक और संतोषजनक अवसर और मंच प्रदान करता है।

पत्रकार वार्ता में लायन ए. पी. सिंह के अलावा लायन संगीता जाटिया पूर्व इंरनेशनल डायरेक्टर, लायन रिपुदमन पुसरी डि. गवर्नर और लायन डॉ अरविन्द नेरल केबिनेट सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button