छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

वार्ड क्रमांक 15 में गंभीर जल संकट – आम जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 2 मार्च 2026।आम आदमी पार्टी रायपुर इकाई के छाया पार्षद डॉ. विजय देवांगन ने जोन क्रमांक 1, खमतराई के अंतर्गत आने वाले नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में व्याप्त पेयजल संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि नया तालाब क्षेत्र के पास स्थित बोरवेल विगत एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसके कारण आसपास निवास करने वाले सैकड़ों नागरिकों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम नज़दीक है और ऐसे में पेयजल व्यवस्था का ठप होना आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन-यापन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

डॉ. देवांगन ने कहा कि नगर निगम द्वारा समय रहते बोरवेल की मरम्मत नहीं कराना और क्षेत्र में वैकल्पिक जल व्यवस्था न करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि खराब पड़े बोरवेल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा क्षेत्र में एक स्थायी पानी टंकी की व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले दिनों में जल संकट से स्थायी राहत मिल सके।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं जोन प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

आज ज्ञापन देने सुरेंद्र बिसेन प्रदेश संयुक्त सचिव,शिव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष,रामदयाल यादव सक्रिय आप कार्यकर्ता,प्रशांत यादव ब्लॉक अध्यक्ष राकेश साहू,राकेश देवांगन,ईश्वरी राजपूत, ऊषा साहू,सुनीता,भगवती यादव,गणेशिया साहू आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button