प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
‘हमारी गाड़ियां फ्री में निकलेंगी’ सरपंच के नाम पर दिखाई धौंस, उज्जैन के रोजवास टोल नाके पर कर्मचारियों को पीटा, बैरियर तोड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के एबी रोड नेशनल हाईवे स्थित रोजवास टोल नाके पर कार सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सरपंच के नाम पर वाहन बगैर शुल्क दिए कार निकालने नहीं दी तो बदमाशों ने टोल के बैरियर तोड़ दिए और कर्मचारियों को पीट दिया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को एबी रोड स्थित रोजवास टोल नाके पर दो कारों में सवार करीब आठ लोग आए थे। कार सवार लोग दोनों कारों को सरपंच के नाम पर बगैर शुल्क दिए निकालना चाहते थे।
हमारी गाड़ियां फ्री में निकलेंगी
टोलकर्मी विनोद पुत्र लल्लनसिंह राजपूत ने कारों को बगैर शुल्क चुकाए निकालने से इंकार कर दिया था। जिस पर कार सवारों ने कहा कि हमारी गाड़ियां फ्री में निकलेंगी। जब कर्मचारी ने आधिकारिक संदेश न मिलने की बात कही, तो आरोपितों ने कर्मचारी विनोद पर हमला कर दिया।



