छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
साव हुए घायल, पैर में बंधा कच्चा प्लास्टर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर। लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पैर अचानक से फीसल गया और वह वहीं पर गिर पड़े। उनके सुरक्षा जवानों और आयोजन समिति के लोगों ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया लेकिन दर्द के कारण वह ज्यादा देर तक नहीं बैठ सकें इसके बाद उन्हें तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पाया कि उनका पैर फै्रक्चर हो गया है। इसके बाद डॉक्टरों उनके पैर पर कच्चा प्लास्टर बांध कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। चोट लगने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।



