कवर्धा से सेव भरकर रायपुर जा रहा ट्रक ग्राम गर्रा में पलटा, फल लेकर भागते रहे लोग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बेमेतरा। कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही सेव से भरी एक ट्रक बेमेतरा से 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गर्रा में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर नीचे खेत में जा गिरी और ट्रक में भरी सेव सड़क पर बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सेव के कार्टून को लेकर भागते रहे और ट्रक चालक का चालक यह सब अपनी आँखों से देखता रहा लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और सूचना मिलते ही कारेसरा का पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
प्राप्त जनकारी के अनुसार सेव से लदी ट्रक कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम गर्रा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सेव बिखरने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग सेव उठाकर ले जाने के लिए मौके पर पहुंचने लगे और कुछ लोग सेव के कार्टूनों को अपने साथ ले जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची कारेसरा पुलिस ने हालात का जायजा लिया और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सड़क पर ट्रक पलटने से यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रही। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से घटनास्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या ट्रक चालक को चोट लगने की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।



