अगले शैक्षणिक सत्र के आखिर तक पढ़ा सकेंगे रिटायर शिक्षक:सरकार ने दी मंजूरी, टीचर्स की कमी से पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी और 100% अनुदान प्राप्त स्कूलों में काम कर रहे रिटायर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। अब ये शिक्षक शिक्षा सत्र 2026-27 खत्म होने तक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए मंजूरी जारी कर दी है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, लोक शिक्षण संचालनालय को कहा गया है कि तय नियमों के अनुसार पात्र रिटायर शिक्षकों को जल्द स्कूलों में फिर से पढ़ाने की व्यवस्था की जाए।

शिक्षकों की कमी दूर, पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित
इस फैसले का फायदा सरकारी और 100% अनुदान प्राप्त स्कूलों को मिलेगा। इससे जहां शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, वहीं छात्रों की पढ़ाई भी बिना रुकावट जारी रह सकेगी। अब सभी जिलों में पात्र शिक्षकों को सत्र 2026-27 के आखिर तक स्कूलों में पढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



