नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, मृत नवजात को दिया जन्म

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोरबा। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने डाक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा खाई थी, इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
डॉक्टर्स ने तुरंत कराया प्रसव
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। इलाज के बाद नाबालिग की जान बचा ली गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। अस्पताल पुलिस ने मामला कायम कर डायरी लेमरू थाना भेज दिया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



