प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची पर बिजली का पोल गिरने से मौत हो गई। पड़ोसी की लापरवाही से हादसा हुआ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में 14 वर्षीय बच्ची पर बिजली का पोल गिर पड़ा। इस हादसे में उसकी अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पड़ोसी की लापरवाही से हुआ है। पड़ोसी ने वह तार ही काट दिया, जिससे बिजली का पोल बंधा हुआ था। तार काटते ही पोल उस पर गिर पड़ा। उसके सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लीडिंग होने लगी। उसे बचाया नहीं जा सका।

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पठान मोहल्ला के रहने वाले वसीम खान पुत्र शहाबुद्दीन खान मुरैना के पारीक्षा गांव के मूल निवासी हैं। वह यहां अपने परिवार के साथ आए। ग्वालियर में ही काम करते हैं। उनकी भतीजी रजिया खान घर के बाहर खेल रही थी।

पड़ोस में रहने वाला विशाल खान, सुहाना बेगल, ऋतिक और अन्य लोग बिजली का तार सुधारने के लिए आए थे। विशाल नसैनी लगाकर पोल पर चढ़ गया। उसने वह तार काट दिया, जिससे बिजली का पाेल बंधा था। इसी दौरान पोल गिर रजिया पर जा गिरा।

रजिया पोल के नीचे दब गई। रजिया के परिजन व अन्य पड़ोसी यहां दौड़कर पहुंचे। पोल हटाया और तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान रजिया की मौत हो गई। उसके बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। बालिका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। अभी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

बयानों के बाद दर्ज होगी एफआइआर

पुलिस के अनुसार अभी इस मामले की जांच की जा रही है। मर्ग कायम किया गया है। स्वजनों के बयान होंगे। इसके बाद पड़ोसियों के भी बयान लिए जाएंगे। फिर एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button