केन-बेतवा प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने जबरन धरनास्थल से हटाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए आदिवासी किसानों का 14 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल रविवार तड़के पुलिस ने समाप्त कर दिया. किसानों के धरना स्थल से हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस द्वारा लोगों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया हैं, लेकिन मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी और हिरासत की बात से साफ इनकार किया है.


दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थिति ग्राम कुपी में अंडर ब्रिज के नीचे वरान नदी के किनारे किसान पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. वह अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे थे. लेकिन रविवार सुबह-सुबह मौके पर भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटा दिया गया.



