सोनम वांगचुक के समर्थन में रायपुर में बारिश में भींगकर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


रायपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्र-युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्र-युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।


प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उनका कहना था कि भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।




