फिजिकल हेल्थ- सिगरेट पीने से रूमेटॉइड आर्थराइटिस का रिस्क:धुएं में जिंदगी न उड़ाएं, डॉक्टर की ये 10 बातें आज से ही फॉलो करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या आपने कभी सोचा है कि सिगरेट पीने की आदत का असर हाथों की उंगलियों और घुटनों के जोड़ों पर भी पड़ सकता है? आमतौर पर स्मोकिंग से होने वाले नुकसान में फेफड़ों की बीमारी, हार्ट अटैक और कैंसर का जिक्र होता है। लेकिन इसका असर शरीर के इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है, जिससे रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) का रिस्क बढ़ सकता है। RA जोड़ों से जुड़ी एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम, जो आमतौर पर हमें बीमारियों से बचाता है, गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है।‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज’ में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, स्मोकिंग करने वालों में नॉन-स्मोकर्स के मुकाबले RA होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में बात करेंगे रूमेटॉइड आर्थराइटिस और स्मोकिंग के कनेक्शन की। साथ ही जानेंगे कि-
- स्मोकिंग RA का खतरा कैसे बढ़ाती है?
- RA से बचाव के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें?
एक्सपर्ट- डॉ. हेमंत बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम
सवाल- रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) क्या है?
जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) एक क्रॉनिक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही जोड़ों (जैसे हाथ, पैर, कलाई) की लेयर पर हमला करने लगता है। इससे-
- जोड़ों में सूजन, दर्द, जकड़न और समय के साथ डैमेज हो सकता है।
- यह सिर्फ जॉइंट्स तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आंख, लंग्स और हार्ट जैसे ऑर्गन्स को भी प्रभावित कर सकता है।
- RA आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और अगर समय पर इलाज न मिले तो यह स्थायी विकलांगता का कारण बन सकता है।
सवाल- रूमेटॉइड आर्थराइटिस और सामान्य आर्थराइटिस में क्या फर्क है?
जवाब- दोनों में जोड़ों में दर्द और सूजन होती है, लेकिन इनके कारण अलग-अलग होते हैं। दोनों के बीच का फर्क ग्राफिक में देखिए-
सवाल- स्टडीज के मुताबिक सिगरेट पीने वाली महिलाओं में RA का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसा क्यों है?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- स्मोकिंग लंग्स में ऐसे बदलाव शुरू करती है, जहां से ऑटोइम्यून रिएक्शन ट्रिगर होता है।
- तंबाकू का धुआं प्रोटीन के सट्रक्चर बदलकर शरीर को उन्हें ‘अजनबी’ मानने पर मजबूर करता है, जिससे ऑटोएंटीबॉडी बनने लगती हैं।
- महिलाओं में एस्ट्रोजन जैसे हॉर्मोन इम्यून सिस्टम को ज्यादा संवेदनशील बनाते हैं, इसलिए स्मोकिंग के साथ यह रिएक्शन और तेज हो जाता है।
- अगर साथ में जेनेटिक टेडेंसी भी हो, तो यह कॉम्बिनेशन RA का रिस्क कई गुना बढ़ा देता है।
सवाल- स्मोकिंग इम्यून सिस्टम को कैसे डिस्टर्ब करती है और RA को ट्रिगर करती है?
जवाब- सिगरेट के टॉक्सिन्स शरीर की डिफेंस मैकेनिज्म को बिगाड़ देते हैं। इससे शरीर खुद के टिश्यू पर हमला करने लगता है। पॉइंटर्स से समझते हैं-
इम्यून ओवर-एक्टिवेशन
- इम्यून सेल्स जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं।
- बॉडी अपने ही जॉइंट्स पर हमला करने लगती है।
सिट्रुलिनेशन बढ़ती है
- स्मोकिंग लंग्स में प्रोटीन को बदल देती है।
- शरीर इन्हें अजनबी मानकर एंटीबॉडी बनाता है।
- यहीं से RA की शुरुआत हो सकती है।
क्रॉनिक इंफ्लेमेशन
- स्मोकिंग के केमिकल्स लगातार सूजन बढ़ाते हैं।
- यही जॉइंट्स को धीरे-धीरे डैमेज करती है।
ऑटोएंटीबॉडी बढ़ना
- RA से जुड़े एंटीबॉडी बढ़ जाते हैं।
- ये जॉइंट्स की लाइनिंग पर हमला करते हैं।
जेनेटिक रिस्क ट्रिगर
- कुछ लोगों में माता-पिता से मिले जीन के कारण RA होने की आशंका ज्यादा होती है।
- ऐसे लोगों में स्मोकिंग इस बीमारी का रिस्क और बढ़ा सकती है।
इम्यून बैलेंस बिगड़ना
- सूजन कंट्रोल करने वाले सेल्स कम हो जाते हैं।
- इससे सूजन बढ़ाने वाले सेल्स ज्यादा हो जाते हैं।
सवाल- क्या पैसिव स्मोकिंग भी उतनी ही खतरनाक है?
जवाब- पैसिव स्मोकिंग (दूसरों के धुएं में रहना) भी खतरनाक है, लेकिन इसकी फ्रिक्वेंसी एक्टिव स्मोकिंग की तरह नहीं है। फिर भी लंबे समय तक एक्सपोजर में रहने पर इसमें मौजूद टॉक्सिन्स और केमिकल्स बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं, इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकते हैं।
सवाल- कितने समय तक स्मोकिंग करने से रिस्क ज्यादा होता है?
जवाब- स्मोकिंग से होने वाला खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति कितने साल से और रोज कितनी सिगरेट पी रहा है। इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- इसे मापने के लिए ‘पैक ईयर’ का इस्तेमाल किया जाता है।
- एक पैक में आमतौर पर 20 सिगरेट होती हैं।
- अगर कोई व्यक्ति रोज 20 सिगरेट यानी एक पैकेट पीता है, तो एक साल में उसका एक्सपोजर 1 पैक ईयर माना जाता है।
- पैक ईयर जितना ज्यादा होगा रिस्क उतना बढ़ेगा।
सवाल- क्या स्मोकिंग से इंफ्लेमेशन का रिस्क बढ़ता है?
जवाब- हां, स्मोकिंग से शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ़ सकती है। इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- सिगरेट के धुएं में मौजूद जहरीले केमिकल शरीर की सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।
- इससे शरीर का इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है और सूजन बढ़ाने वाले केमिकल छोड़ने लगता है।
- लंबे समय तक ऐसा होने से शरीर में लगातार हल्की सूजन बनी रह सकती है, जो धीरे-धीरे जॉइंट्स, हार्ट और दूसरे ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचा सकती है।
सवाल- स्मोकिंग के अलावा कौन-सी लाइफस्टाइल हैबिट्स से इसका रिस्क बढ़ता है?
जवाब- स्मोकिंग RA का बड़ा ट्रिगर है, लेकिन अकेला कारण नहीं है। कई लाइफस्टाइल फैक्टर्स इम्यून सिस्टम को डिस्टर्ब करते हैं। RA ट्रिगर करने वाले सभी लाइफस्टाइल हैबिट्स ग्राफिक में देखिए-
सवाल- अगर पेरेंट्स स्मोकर हों तो क्या बच्चों में RA का रिस्क बढ़ सकता है?
जवाब- माता-पिता के स्मोकर होने से बच्चों में RA का रिस्क सीधे बढ़ता है, इसका ठोस प्रमाण नहीं है। हालांकि, इसे दो पहलुओं से समझ सकते हैं-
पैसिव स्मोकिंग
- बचपन में लगातार सिगरेट के धुएं के एक्सपोजर में रहने से शरीर हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आता है।
- इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है और इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है।
जेनेटिक और एनवायर्नमेंटल कारण
- अगर माता-पिता को RA है, तो बच्चे में इस बीमारी की आनुवंशिक संवेदनशीलता हो सकती है।
- ऐसे में स्मोकिंग जैसे एनवायर्नमेंटल फैक्टर भविष्य में बीमारी का रिस्क बढ़ा सकते हैं। हालांकि, माता-पिता की स्मोकिंग से बच्चे को RA होगा, ऐसा निश्चित नहीं है।
सवाल- RA के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
जवाब- इसके शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं और लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ग्राफिक में सभी शुरूआती लक्षण देखिए-
सवाल- RA से बचाव के लिए लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए?
जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता लेकिन सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसके रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। RA से बचाव के टिप्स, ग्राफिक में देखिए-
सवाल- इसके लिए व्यक्ति की फूड हैबिट्स कैसी होनी चाहिए?
जवाब- RA (रूमेटॉइड आर्थराइटिस) में ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो शरीर में सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करे। इसके लिए खानपान के सभी बदलाव, ग्राफिक में देखिए-
सवाल- कब तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है?
जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस कुछ संकेत ऐसे होते हैं जहां तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए,जैसेकि-
- ज्यादा सूजन, लालिमा और गर्माहट हो।
- दर्द के साथ बुखार आए।
- जॉइंट हिलाना मुश्किल हो जाए।
- रोजाना लंबे समय तक स्टिफनेस रहे।
- कई जॉइंट्स में एक साथ दर्द/सूजन हो।
- ग्रिप कमजोर हो।
- रोजमर्रा के काम में दिक्कत हो।
- थकान, वजन कम हो, भूख न लगे।
- लक्षण 2–3 हफ्तों से ज्यादा बने रहें और धीरे-धीरे बढ़ते जाएं।



