प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

चक्रवात अकवान दो दिन में आंध्र प्रदेश पहुंचेगा:145kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, भारी बारिश की चेतावनी; आंध्र में 3 हफ्ते में तीसरा तूफान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान आज शाम तक गंभीर तूफान में बदल सकता है। इसके 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट से टकराने के आसार हैं।IMD ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 120 से 130kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो 145kmph तक पहुंच सकती हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में 21 नवंबर तक तेज बारिश का अलर्ट है।चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अकवान तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला तीसरा तूफान होगा। पिछले दो तूफानों से करीब 7 हजार करोड़ रुपए की फसल बर्बाद हुई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, बद्रीनाथ में नदी का पानी जमा

इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद तापमान -11°C पहुंचा गया। इससे नदी का पानी जमने लगा है।उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत आठ राज्यों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से इन राज्यों में 20-21 नवंबर को बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में AQI 333 तक पहुंचा

दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.6°C रहा, जो सामान्य से 0.7°C कम है।ठंड के साथ दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सिरिफोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 333 रहा।बिहार में अगले दो दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट होगी। 72 घंटों तक सुबह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button