छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नाती दामाद ही निकाला नटवरलाल फर्जी वसीयत से टेकरी अभनपुर में बिक रही है जमीन-पीडित किशोर शुक्ला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। टेकारी ग्राम वर्तमान सिविल लाइन निवासी पीड़ित किशोर कुमार शुक्ला ने बताया कि सुरेश वे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल, श्रीमती लता मिश्रा एवं गुलाल धृतलहरे व स्वप्निल उर्फ विक्की दुबे द्वारा आपस में आपराधिक षडयंत्र कर विक्रय भादा भूमि को पुनः विकय किये जाने हेतु कूट रचित वसीयत तैयार करने एवं कय-विक्रय के संव्यवहार कर आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने के आपराधिक कृत्य हेतु अपराध दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये मांग

पीड़ित मैं किशोर कुमार शुक्ला पिता स्व. श्री रामखिलावन शुक्ला उम्र लगभग 47 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट टेकारी थाना मूजगहन जिला रायपुर (छ.ग.) वर्तमान निवासी मकान नं. जी-13 लोक निर्माण विभाग कालोनी, राजभवन के पास सिविल लाईन, रायपुर (छ.ग.) में रहता हूँ। बताया कि विषयांकित सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल पिता स्व. कृपा राम दुबे निवासी ग्राम टेकारी, थाना मूजगहन जिला रायपुर के कहने पर स्थान ग्राम टेकारी पटवारी हल्का नं. 48 रा.नि.मं. खोरपा/अभनपुर तहसील अभनपुर जिला रायपुर स्थित भूमि खसरा नं. 488/3 रकबा 0.2390 हेक्टेयर को प्रति एकड़ 7 लाख 51 हजार रूपये के भाव से सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल के परिचिता श्रीमती लता मिश्रा पति स्व. भीखू प्रसाद मिश्रा उम्र लगभग 48 वर्श निवासी संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर से कय करने का पक्का सौदा कर विक्रय प्रतिफल पेटे एक लाख एक हजार रूपये 02 गवाहों के समक्ष नगद प्रदान किया साथ ही दिनांक 31.03.2022 को इकरारनामा जिला न्यायालय परिसर रायपुर में संपादित हुआ था। विक्रेता ने विकय इकरारनामा में यह लिखी थी कि उसकी दादी श्रीमती जानकी बाई के नाम पर उक्त भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है, जिसे वह वारिसान हक से अपने नाम पर दर्ज करवाकर भूमि का पंजीयन मेरे पक्ष में

करावेगी, जिस पर इकरारनामा के साक्षी सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल ने भी भरोसा एवं विश्वास दिलाया था। मैं इकरारनामा निष्पादन पश्चात तयशुदा शेष विक्रय प्रतिफल राशि सर्फ करप्शन उर्फ दलाल द्वारा कई प्रकार के बहानाबाजी और हिला हवाला व टाल का प्रबंध करके पंजीयन की प्रतिक्षा करने लगा किंतु श्रीमती लता मिश्रा एवं सुरेश दुबे मटोल करके भूमि पंजीयन की तिथि को टाला जाता रहा, जिससे मेरे मन में संदेह होने लगा, तब मेने सुरेश दवे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल से कहा कि आपने भूमि का सौदा करवाया है,

जानकी बाई जो भूमि की स्वामिनी है. उसकी मृत्यु होना आपने बताया है तब विक्रेता लता मिश्रा के नाम पर नामांतरण में क्यों विलंब किया जा रहा है, जिस पर सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल ने लता मिश्रा के स्वास्थ खराब होने का हवाला देते हुए कुछ समय की मौहलत मुझसे लिया गया, जिस पर मैंने विश्वास कर लिया था। सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल व लता मिश्रा ने मुझे विकय इकरारनामा दिनॉक 31.03.2022 को ही सौदा कृत भूमि की मूल ऋण पुस्तिका मुझें प्रदान कर दिया था। इसलिए मैं आश्वस्त था कि भूमि का पंजीयन मेरे पक्ष में हो जायेगा। विषयांकित लता मिश्रा तहसीलदार महोदय खोरपा (अभनपुर) जिला रायपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये थे। पश्चात् सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल अपने पहुँच एवं पकड़ तथा प्रभाव का इस्तेमाल कर विशयांकित लता मिश्रा के नाम पर एक फर्जी एवं कूट रचित वसीयतनामा दिनाँक 04.12.2017 का वर्ष 2024 में तैयार करवाया तथा बी. के. तिवारी नोटरी, रायपुर से वसीयतनामा को नोटरी करवाया है। यहाँ यह बताया जाना उचित होता है कि जब मेरे पक्ष में दिनॉक 31.03.2022 को विक्रय अनुबंध पत्र का निष्पादन किया गया तब स्व. जानकी बाई की मृत्यु दिनाँक 13.08.2018 में होने की जानकारी लता मिश्रा, सुरेश दुबे को थी उसके बाद भी दिनॉक 31.03.2022 को विकय इकरारनामा पर यह नहीं लिखवाया कि जानकी बाई द्वारा निष्पादित वसीयतनामा दिनाँक 04.12.2017 उसके पास सुरक्षित है, जिसकी बुनियाद पर यह सौदाकृत भूमि को अंतरण अपने पक्ष में करवा लेगी, अभिप्राय यह है कि मेरे साथ भूमि का सौदा होने के बाद वर्ष 2024 में दिनॉक 04.12.2017 का फर्जी वसीयतनामा तैयार किया गया है, जिसमें सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल व गुलाल घृतलहरे पिता स्व. श्री दयाराम धृतलहरे बतौर गवाह के रूप में अपने हस्ताक्षर किये हैं

विषयांकित स्वप्निल दुबे उर्फ विक्की पिता अशोक दुबे को मेरे द्वारा स्थान ग्राम टेकारी की भूमि खसरा नं. 488/3 रकबा 0.2390 हे. को सौदा किये जाने की पूरी जानकारी होने के बाद भी सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल और लता मिश्रा व गुलाल घृतलहरे के साथ षडयंत्र में भामिल होकर उक्त वर्णित भूमि को अपने नाम पर अवैधानिक रूप से दिनांक 26.06.2024 को पंजीयन कराया और श्रीमान तहसीलदार खोरपा/अभनपुर जिला रायपुर के समक्ष नामांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके परिपेक्ष्य में न्यायालय श्रीमान तहसीलदार खोरपा/अभनपुर जिला रायपुर द्वारा इश्तहार जारी करने पर मेरे साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी मुझे हुई थी, तब मैंने माननीय तहसीलदार महोदय खोरपा / अभनपुर जिला रायपुर के समक्ष लिखित आपत्ति नामांतरण नहीं किये जाने बाबत प्रस्तुत किया था। उसके बाद भी सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल और लता मिश्रा द्वारा नामांतरण के लिए असफल प्रयास निरंतर किया जा रहा है,

जिनका एक मात्र उद्देश्य मुझे मानसिक एवं आर्थिक रूप से पीड़ित और व्यथीत करना है। श्रीमती लता मिश्रा द्वारा माननीय तहसीलदार महोदय के समक्ष उक्त भूमि का ऋण पुस्तिका कहीं गुम हो जाने एवं द्वितीय ऋण पुस्तिका जारी किये जाने बाबत् आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। अतः कृपया माननीय महोदय से निवेदन है कि सुरेश दुबे उर्फ करप्शन उर्फ दलाल, श्रीमती लता मिश्रा एवं स्वप्निल उर्फ विक्की दुबे व गुलाल धृतलहरे के द्वारा आपस में आपराधिक षड़यंत्र कर विकय शुदा भूमि को पुनः विक्रय किये जाने हेतु कूट रचित वसीयत तैयार करने एवं क्रय-विक्रय के संव्यवहार कर आर्थिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित करने के आपराधिक कृत्य हेतु अपराध दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग किये।

Related Articles

Back to top button