प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

संविधान के सम्मान में सड़कों पर उतरे नागपुरवासी, वॉक फॉर संविधान रैली को अभिजीत दिपके ने दिखाई हरी झंडी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नागपुर।भारतीय संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली में हज़ारों नागपुर निवासियों ने हिस्सा लिया और संविधान के प्रति अपनी कृतज्ञता, विश्वास और आभार जताया। रैली सुबह 7.30 बजे दीक्षाभूमि के अन्नाभाऊ साठे चौक से शुरू हुई।कॉक्रोज जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम, डॉ. संजय समटेके, रेखा खोबरागड़े, सीनेटर राहुल हनवते ने रैली के हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इस वक्त अभिजीत दीपके ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “संविधान हमारा सच्चा मार्गदर्शक है, इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है”, साथ ही उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की।

महापुरुषों की वेशभूषा में शामिल हुए बच्चे

भारतीय संविधान का संदेश देने वाले आकर्षक प्रतीक रथ के साथ कबीर कॉन्वेंट के स्कूली बच्चे भी थे, जो अलग-अलग महान पुरुषों और महिलाओं की वेशभूषा में थे। बच्चे संविधान की कॉपी, सामाजिक संदेश, डॉ. के संदेश लिखे हुए बैनर और तिरंगा झंडा, संविधान की जयकार व नारे लगाकर चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से भरा हुआ था। संविधान का रथ मुख्य आकर्षण बना।

संविधान उद्देशिका का पठन

यह रैली, जिसमें बड़ी संख्या में संविधान प्रेमी शामिल हुए, रामदास पेठ, जनता चौक, पंचशील चौक, झांसी रानी चौक होते हुए संविधान चौक पहुंची। संविधान चौक पर हुए समापन समारोह में सबसे पहले भारतीय संविधान के उद्देशिका का पठन किया गया। गुरुदेव सेवा मंडल के ज्ञानेश्वर रक्षक, पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम और संताजी तेली समाज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल बजाईत ने कहा कि संविधान की रतक्षा करना ज़रूरी है, क्योंकि यह सविधान खुद समाज और लोगो कि रक्षा करता है।

कई सामाजिक संघटन हुए शामिल

इस अभिनव पहल का आयोजन युवा ग्रेजुएट फोरम और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वास्थ्य संगठन ने सह-आयोजक के रूप में किया था, जिसमें उत्तर नागपुर सीनियर सिटीझन फोरम, नॉर्थ नागपूर महिला फोरम, पर्यावरण नीती मूल्य, प्रवर्तन इव्हेंट, सम्यक थिएटर, वाडी पत्रकार संघ, वाडी विकास आघाडी संघर्ष समिती, संताजी तेली समाज संघटना, सत्यशोधक महिला संघटना, सामाजिक समता मंच वाडी, अमोली मैत्री संघ, गुरुदेव सेवा मंडल, संविधान जागृत टीम ने भाग लिया।

इन्होंने किया सफल आयोजन

युवा ग्रेजुएट फोरम के धम्मानंद मनवर, सीनेट मेंबर राहुल हनवते, शैलेश खोब्रागड़े, पत्रकार सुभाष खाकसे, पल्लवी आटे, रोहिणी दहीवाले, सोनू जांभुलकर, रोशन जांभुलकर, शमा मनवर, श्वेता रंगारी, सुप्रिया गोडघाटे, नंदिनी गौतम, उषा उके, नरेश साखरे, अश्विन बोरकर, कपिल साठे, कैलाश खोब्रागड़े, सनकाले सर ने सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी वानखेड़े ने किया और धन्यवाद राहुल हनवते ने दिया।

Related Articles

Back to top button