अंतर्राष्ट्रीयप्रमुख खबरें

अमेरिका में बाढ़ से भारी तबाही, 9 लाख से अधिक लोगों के घर में पावर कट; कई फ्लाइट्स की गई रद्द

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेरिका में शक्तिशाली तूफान ने बारी तबाही मचा दी है। तेज हवाओं, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से लाखों लोग परेशान हैं। वर्जीनिया में भी 1.5 लाख से ज्यादा और मिसूरी में लगभग 1.2 लाख लाख उपभोक्ता बिजली से वंचित हैं।तटीय इलाके में आए बाढ़ ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ऐसे में 9 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।बता दें कि अमेरिका के पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और तटीय बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और कई विमानों को भी रद्द करना पड़ा है। इतना ही नहीं 9 लाख से अधिक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के दौरान आया तूफान

मिडवेस्ट और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अमेरिका में थैंक्सगिविंग के दौरान आए इस भीषण तूफान ने लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ, अमेरिका के पश्चिमी इलाकों में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण भी देशभर में बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होता दिखाई दे रहा है।

अमेरिका में तूफान की वजह से विमानों को किया गया रद्द

इस हफ्ते अमेरिका में करीब 8 करोड़ से ज्यादा लोगों के ट्रैवल करने की उम्मीद थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार को अमेरिका में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं देश के भीतर संचालित होने वाली 2,200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है।

एक ही दिन में 350 से अधिक उड़ानें रद्द

फ्लाइटअवेयर के अनुसार, गुरुवार को अमेरिकी एयरपोर्ट पर 350 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं और करीब 700 विमान डिले रहे। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के मुताबिक, थैंक्सगिविंग के आसपास सात दिनों में 8.15 करोड़ अमेरिकी कम से कम 50 मील दूर यात्रा करने वाले थे।

क्या है अमेरिका का थैंक्सगिविंग

दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका का थैंक्सगिविंग एक पारंपरिक उत्सव है। इसमें लोग अच्छी फसल, पारिवारिक और अन्य खुशियों के लिए एक-दूसरे को धन्यवाद देते हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि थैंक्सगिविंग वाले दिन बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। ऐसे में गुरुवार रात तक करीब 10 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button