मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शिवरीनारायण प्रवास , महानदी घाट पर आरती, महोत्सव में होंगे शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 14 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के पावन तीर्थ शिवरीनारायण के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आस्था के प्रमुख केंद्र शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, पवित्र महानदी के तट पर महाआरती में व महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचेंगे। वे यहां करीब 15 मिनट तक उपस्थित रहकर भगवान शिवरीनारायण के दर्शन करेंगे और विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन का समय शाम 5:35 बजे तक निर्धारित है। इसके तुरंत बाद वे शाम 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे। घाट पर शाम 5:40 बजे से 6:20 बजे तक भव्य गंगा आरती का आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होकर दीपदान करेंगे।महानदी तट पर गंगा आरती संपन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6:25 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां शाम 6:30 बजे से आयोजित ऐतिहासिक शिवरीनारायण महोत्सव के मुख्य समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे तक चलने वाले इस एक घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे।
महोत्सव कार्यक्रम के समापन पश्चात शाम 7:30 बजे वे मेला ग्राउंड से प्रस्थान कर 7:35 बजे शिवरीनारायण रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। रेस्ट हाउस में रात 8:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



