छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र मंडल की दुर्गा दौड़ का रोहिणीपुरम से शुभारंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति ने रोहिणीपुरम महिला केंद्र के साथ दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेक्टर -2 में दुर्गा दौड़ का शुभारंभ किया। दुर्गा दौड़ में श्रीशिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान सांगली महाराष्ट्र के प्रतिनिधि संजय तांडळे और प्रह्लाद माने की उपस्थिति विशेष रही।
समिति की महिला प्रमुख रीना रितेश बाबर ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार शाम को शाम 5 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारियों के अलावा महिला केंद्र की सभासदों ने बारी- बारी से भगवा ध्वज पकड़ कर दौड़ का नेतृत्व किया। दौड़ में शिवाजी आयोजन समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी, पुरुष प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल, मंगल गणेशा जाधव पाटिल, यशस्वी दंडवते, रीना बाबर, रोहिणीपुरम महिला केंद्र की राजश्री वैद्य, अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, चित्रा बल्की, रश्मि तनखीवाले, साधना बहिरट, अनुभा साड़़ेगांवकर, श्रेया टल्लू, नीता तनखीवाले, मीना विभूते, ऋतु बहिरट, शीतल कंबलकर, सोनाली कुलकर्णी, रचना ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी और महिला सभासद उपस्थित रहे। राजश्री वैद्य ने बताया कि शिव मंदिर दुर्गा समिति के पंडाल में पहुंच कर दुर्गा दौड़ का समापन हुआ। तत्पश्चात श्रीगणेश, मां दुर्गा की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button