ताजा खबरप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

MP में 7500 करोड़ का घोटाला,BJP नेताओं से जुड़े घोटाले में ED-CBI जांच क्यों नहीं?: AAP सांसद संजय सिंह

नई दिल्ली। विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. आप सांसद ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेताओं से जुड़े हुए घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं. लेकिन किसी में भी ईडी-सीबीआई की जांच नहीं होती. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करनी है तो यह संस्थाएं क्यों बनी हुई हैं? क्या यह सिर्फ आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई करने के लिए हैं?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संजय सिंह ने मांग करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ के राशन घोटाले का मामला सामने आया है. सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ सीबीआई-ईडी की जांच तत्काल शुरू होनी चाहिए और शिवराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो. यह भ्रष्टाचार किसी सामान्य जांच में सामने नहीं आया है, बल्कि सीएजी की जांच में सामने आया है. आंगनवाड़ी केंद्रों पर राशन पहुंचाना था, यह उसमें घोटाले का मामला है. महज 2 जिलों में ही डेढ़ सौ करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है.

शिवराज सिंह अपने पद से इस्तीफा दें

संजय सिंह ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच तत्काल शुरू होनी चाहिए. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. क्योंकि यह सामान्य भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि हजारों करोड़ के राशन घोटाले का मामला है. आम आदमी पार्टी के विधायकों का दल आज सीबीआई मुख्यालय गया, जहां इसकी शिकायत की है.

उन्होंने कहा कि अगर 50 जिलों के हिसाब से देखें तो 7500 करोड़ रुपए का घोटाला है. ट्रक के बजाए मोटरसाइकिल स्कूटर टैंकर, कार आदि के नंबरों से खाद्यान्न की ढुलाई दिखाई गई. जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि सिर्फ 8 हजार बच्चों का राशन ही गया है जबकि दिखाया 36 लाख बच्चों का राशन गया है. बच्चों के राशन को डकार लिया गया है. 

Related Articles

Back to top button