छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

MMS कांड…कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव को नोटिस…..मामले से जुड़े सबूत मांगे,बयान भी दर्ज करेगी पुलिस…

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई. भिलाई पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर MMS कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं। वीडियो पिछले साल का है जब रोते हुए उन्होंने सफाई दी थी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड को लेकर मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। मामले की जांच कर रही भिलाई पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर उनसे MMS कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि वह MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के MMS का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़ी FIR की जांच की जानकारी भी मांगी थी। उन्होंने सदन में पूछा था कि क्या इस कथित MMS की जांच किसी फोरेंसिक लैब में कराई गई थी या नहीं। इसके जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि दुर्ग एसपी ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) से संबंधित पेन ड्राइव की जांच कराई है। जांच पर तुलनीय मानकों (Comparable standard) के अभाव में कोई निश्चित राय नहीं बनाई जा सकी है।

विधानसभा में सवाल उठने के बाद दुर्ग एसपी ने भिलाई नगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। इसी सिलसिले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को शनिवार को नोटिस भेजा है। पुलिस ने वे सभी साक्ष्य मांगे हैं, जिनके आधार पर उन्होंने कथित MMS को झूठा करार दिया था। साथ ही उनसे अपना बयान दर्ज कराने के लिए भी कहा गया है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि विधानसभा में जब मामले को लेकर सवाल पूछा गया था तब उसमें सबूत साबित नहीं हो पाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस देकर उनसे अपना बयान दर्ज कराने और मामले से जुड़े साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button