छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एम्स रायपुर में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स रायपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में होने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अस्पताल के बी-ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड में भर्ती था। उपचार के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा अमला सक्रिय हुआ।

पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या फिर किसी प्रकार की लापरवाही का परिणाम। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वार्ड में मौजूद स्टाफ व मरीजों से पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि यहां मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक सामने आई है।

इससे पहले भी अस्पताल में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button