छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा गिग वर्कर्स का मुद्दा, भूपेश बघेल ने क्यों कहा- कलेक्टर को निर्देश नहीं दे सकते, तो मंत्री क्यों बने

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज (बुधवार) तीसरा दिन है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पत्रों को पटल पर रखा. मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत ने भी पत्रों को पटल पर रखा. डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रश्नों के जवाब दिए. नवंबर-दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर पटल पर रखे गए. सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन प्रस्तुत किया गया. इस दौरान राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी गई. सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए. अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया. विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मामला उठाया. मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह ने अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपी. विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू ने याचिकाएं पेश कीं. आज राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी होगी.

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने राज्य में गिग वर्कर्स के लिए श्रम कानून का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, रैपिडो जैसी कई कंपनियां युवाओं का शोषण कर रही हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ में नियम लाने की मांग की. चंद्राकर ने कहा कि राज्य में गिग वर्कर्स का दोहन हो रहा है. गिग वर्कर्स किस श्रेणी में आएंगे, क्या इनके लिए नियम बनाया जाएगा. इसपर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भारत सरकार का नियम बनेगा, तो हम पालन करेंगे. छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की कमेटी बनाई गई थी, जो समीक्षा कर रहे हैं. जिसके बाद विधायक चंद्राकर ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों ने नियम और अधिनियम बना लिया है, क्या छत्तीसगढ़ में विचार होगा. मंत्री देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार नियम बना रही है. इसका अनुसरण किया जाएगा. चंद्राकर ने कहा कि 2020 के अधिनियम के बाद नियम नहीं बने हैं. जब तक नियम नहीं बनेगा, छत्तीसगढ़ के युवा शोषण के शिकार होते रहेंगे. मंत्री ने कहा कि समिति गठित की थी. प्रक्रिया के बीच केंद्र ने कुछ प्रावधान लाए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री जी से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं. मंत्री ने कहा कि जो भी नियम से होगा, उसकी प्रक्रिया की जाएगी.
नशीले पदार्थों और दवाओं की तस्करी का मुद्दा
विधायक अजय चंद्राकर ने राज्य में नशीले पदार्थों और दवाओं की तस्करी का मुद्दा भी उठाया. चंद्राकर ने कहा कि नशीले पदार्थों, ड्रग्स, दवाओं की तस्करी पर रोक नहीं लगाई जा सकी है. आसानी से ऑनलाइन और ठेलों पर नशीली दवाएं मिल रही हैं. इसपर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशीली दवाओं और पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे जुड़े मामलों के 399 प्रकरणों में 679 आरोपियों को पकड़ा गया है. अफीम, कोकीन, गांजा, नशीली दवाएं आदि जब्त की गई हैं. चेन को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की संपत्ति फ्रीज की जा रही है. 16 प्रकरण बनाए गए, जिसमें आरोपियों की प्रॉपर्टी अटैच की गई है.

Related Articles

Back to top button