छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

इनोवा में छिपाकर ले जा रहे थे 132 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने 132 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के पुणे निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा कार के जरिए गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध इनोवा कार क्रमांक एमएच 04 जीएम 8841 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर उसका वजन कराया, जो कुल 132 किलो निकला। जब्त गांजे की कीमत करीब 66 लाख रुपए आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले में गणेश बाजे (42) और विपुल भालेराव (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा के कंधमाल से लेकर पुणे जा रहे थे। पुलिस अब आरोपियों से गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button