प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

जबलपुर में दोस्त ने 11 लाख रुपये कर्ज देकर 26 लाख मूल्य की जमीन पावर ऑफ अटॉर्नी से अपने नाम करा ली

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर। आर्थिक तंगी में दोस्त से लिया गया 11 लाख रुपये का कर्ज एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गया। मदद के नाम पर दिए गए उधार को ब्याज के जाल में फंसाकर आरोपित ने 26 लाख रुपये मूल्य की जमीन अपने नाम कराने का षड्यंत्र रच लिया। मामले का खुलासा होने पर गौर चौकी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिलुआ निवासी ब्रजेश दुबे ने वर्ष 2014 में गांव के मुख्य मार्ग पर खसरा क्रमांक 390/4 की 0.07 हेक्टेयर (करीब 7623 वर्गफुट) भूमि खरीदी थी। वर्ष 2018 में खेती-किसानी के लिए आर्थिक जरूरत पड़ने पर उन्होंने सालीवाड़ा निवासी अपने परिचित शुभम चौबे से मदद मांगी। शुभम ने तीन अलग-अलग किस्तों में बैंक के माध्यम से कुल 11 लाख रुपये दिए।

Related Articles

Back to top button