छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना लागू की है। अब तक 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपए जारी हो चुके हैं..
केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। साय सरकार की महतारी वंदन योजना के अलावा केंद्र की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक सहायता के साथ-साथ सही पोषण और स्वास्थ्य की चिंता खत्म हो रही है। ( Chhattisgarh govt Scheme ) दरअसल प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पात्र हितग्राही को सरकार एकमुश्त 6 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित कर रही है। जिसका उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे गर्भावस्था के दौरान अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रख सकें। यह योजना क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा, आइए जानते हैं।
क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सरकार श्रमिक पति की गर्भवती पत्नी या खुद गर्भवती निर्माण कारीगर और उसके शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आर्थिक मदद की जाती। योजना के माध्यम उन्हें सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जाता है। वहीं इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने लिया है। वहीं केंद्र की योजना के तेजी से क्रियान्वयन और शिकायतों का त्वरित निदान कर छत्तीसगढ़ ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।



