क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

LPG सिलेंडर से आधार कार्ड तक, एक दिसंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम; आपकी जेब पर सीधा असर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर महीने की पहली तारीख से कई अहम नियमों में बदलाव होते हैं, जो सीधे लोगों के जेब पर असर डालते हैं। आगामी महीने यानी की 1 दिसंबर से घरेलू गैस, आधार कार्ड और ईएमआई से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों से आम आदमी की रोजमर्रा की खर्चों पर असर पड़ सकता है।अगले महीने फाइनेंशियल नियमों में भी बदलाव की संभावना है। ऐसे में महीने की शुरुआत से पहले इन नए नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है कि आप अपने खर्च और निवेश की बेहतर प्लानिंग कर सकें।

पहला: LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी होने की संभावना है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव पर होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों की नजर रहेगी। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने या स्थिर रहने से आम परिवारों के रसोई बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

दूसरा: RBI MPC बैठक में रेपो रेट पर फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित होगी, जिसमें रेपो रेट पर विचार किया जाएगा। अक्टूबर में RBI ने रेपो रेट को 0.25% बढ़ाकर 5.50% कर दिया था, जिसका प्रभाव सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा।

तीसरा: FD और लोन से जुड़े नियमों में बदलाव

यदि RBI रेपो रेट में वृद्धि करता है, तो इसका प्रभाव बैंकों की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। बैंक होम लोन और अन्य फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं, जिससे ग्राहकों की EMI में वृद्धि हो सकती है या लोन चुकाने की अवधि बढ़ सकती है।साथ ही, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए यह सकारात्मक खबर हो सकती है, क्योंकि बैंक नई एफडी पर अधिक ब्याज दर देने की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, एफडी और लोन की ब्याज दरों में बदलाव का निर्णय बैंक अपनी आवश्यकताओं और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए करते हैं।

चौथा: आधार में ईमेल अपडेट से जुड़ा नियम

UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस अस्थायी रूप से हटा दी है। यह सुविधा 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। लेकिन, इसका लाभ केवल आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट करने पर ही मिलेगा।यदि आप अपने आधार में नया ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं या पुराने को बदलना चाहते हैं, तो इसे 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें. इसके बाद सामान्य शुल्क लागू हो सकता है।

पांचवां: कमोडिटी ट्रेडिंग के नियमों में बदलाव

सेबी ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स में व्यापार करने वालों के लिए नए मार्जिन नियम लागू करने का निर्णय लिया है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे। इन नियमों के तहत, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर ट्रेडर्स को शुरुआती मार्जिन के रूप में 6%, 8% या 10% राशि जमा करनी होगी।जोखिम का विश्लेषण करने के लिए दो से तीन दिन की अवधि निर्धारित की जाएगी। ये बदलाव कृषि और गैर-कृषि दोनों प्रकार की कमोडिटी पर लागू होंगे।

छठवां: SBI क्रेडिट कार्ड के नियम 1 दिसंबर से बदलेंगे

SBI कार्डधारकों को 1 दिसंबर से कुछ विशेष लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नए नियमों के अनुसार, यदि कोई ग्राहक एक बार में 30,000 रुपये से अधिक का ट्रांसपोर्ट भुगतान करता है, तो उस पर 1% शुल्क और लागू टैक्स लगेगा।वहीं, फ्यूल के मामले में यदि एक बिलिंग साइकिल में कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो पूरे फ्यूल खर्च पर 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यानी केवल तय सीमा से ऊपर के खर्च पर नहीं, बल्कि पूरे फ्यूल बिल पर शुल्क लगेगा।

सातवां: NRI और OCI हेतु डिजिटल KYC

दिसंबर से NRI, OCI कार्डधारक और विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों को KYC प्रक्रिया के लिए भारत आने की आवश्यकता नहीं होगी। SEBI के नए नियमों के अनुसार, FATF के नियमों का पालन करने वाले देशों में रहने वाले लोग घर बैठे डिजिटल KYC पूरी कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button