प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

MP में पहली बार सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक, फ्री होगा पूरा इलाज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में सोमवार से बेरियेट्रिक (मोटापा) और मेटाबोलिक क्लिनिक की शुरुआत की गई। यह प्रदेश के सरकारी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिससे अब मोटापे के मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े ने क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए कहा कि मोटापा तेजी से गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान इसकी बड़ी वजह हैं।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का इलाज निश्शुल्क किया जाएगा। जहां निजी अस्पतालों में इस सर्जरी का खर्च चार से पांच लाख रुपये तक आता है, वहीं अब यह सुविधा एमवाय में मुफ्त उपलब्ध होगी। क्लिनिक में मरीजों की जांच, काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी।

खजराना निवासी 30 वर्षीय गुल अफशां ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका वजन 120 किलोग्राम से घटकर डेढ़ महीने में 97 किलोग्राम हो गया। इससे डायबिटीज में राहत मिली और अब वह पहले से अधिक स्वस्थ महसूस कर रही हैं। इसी तरह सुषमा भिलवारे ने बताया कि उनका वजन 103 किलोग्राम से घटकर 70 किलोग्राम हो गया, जिससे बीपी और अन्य समस्याओं में भी सुधार हुआ।

 

Related Articles

Back to top button