छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

24 परगना कोलकाता में महादेव 364 पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी मोहित सोमानी गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के कोलकाता में रेड कार्यवाही के पश्चात् से विगत 06 माह से लगातार चल रहा था फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सच तक इंडिया रायपुर – श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में *थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 तथा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 13 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।*

प्रकरण में आई.डी. लेकर पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी मोहित सोमानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी लगातार पुलिस की टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मोहित सोमानी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मोहित सोमानी की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसकी पतासाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी मोहित सोमानी द्वारा उक्त ऑनलाईन महादेव सट्टा का पैनल संचालन करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी मोहित सोमानी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त* किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – मोहित सोमानी पिता मुरली सोमानी उम्र- 37 साल, निवासी सी/4, सचदेव नर्सिंग होम्स के पास, समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक रायपुर।

Related Articles

Back to top button