छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान का डबल अटैक: बारिश से भीगा रायपुर, 11 जिलों में अलर्ट

तूफान अकवान का कहर, छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड बढ़ी। रायपुर में रात को बूंदाबांदी, ठंड से बचने जले अलाव। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी। ओडिशा तट से टकराएगा तूफान अकवान, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर। तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, बिजली गिरने का खतरा।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ ।   बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने शहर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह रायपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। रायपुर की सड़कों पर देर रात मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से बचने के लिए शहर में कई जगह लोग अलाव तापते दिखे।

इन 11 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह ताजा चेतावनी जारी की है। इसके तहत प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है।इस सूची में राजधानी रायपुर के अलावा कई अन्य प्रमुख जिले भी शामिल हैं। इनमें बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद का नाम है। इन सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

ओडिशा तट से टकराएगा तूफान

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह तूफान आज दोपहर तट से टकरा सकता है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के बीच गुजरने का अनुमान है।तूफान के गोपालपुर के पास तट पार करने की प्रबल संभावना जताई गई है। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

समुद्री तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button