ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराते चैम्पियनशिप में आधारशिला के कराते खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल


बिलासपुर/ आल इंडिया नेशनल कराते चैम्पियनशिप 2025 दुर्ग भिलाई स्थित महीला महाविद्यालय सेक्टर 9 में आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के गोजू रयु कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। और अपने अपने वजन एवं उम्र के अनुसार काता व कुमिते में हिस्सा लिए। और मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ साथ जिला और प्रदेश को गौरवान्वित किया। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को यह आयोजन दुर्ग भिलाई में था। इस कराते चैम्पियनशिप में ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लगभग 824 खिलाड़ियों, 57 कोच और 43 अधिकारियों ने भाग लिया। इसके लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के खिलाड़ीयों को पुनः स्कूल में डायरेक्टर एस के जनास्वामी व प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका के द्वारा सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं के सामने सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों के प्रयास से 1 गोल्ड 1 सिल्वर एवं 14 ब्राउज़ मेडल मिला जिसमें बालक वर्ग 6 वर्ष में -20 किग्रा में छत्रपाल गढ़ेवाल गोल्ड मेडल, 8 वर्ष -20 किग्रा में प्रज्ञान साहू ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -20 किग्रा में चिरायु नेताम ब्रॉन्ज मेडल, 11 वर्ष -25 किग्रा में विराज सोरथे ब्रॉन्ज मेडल, +45 किग्रा में अक्षय कुमार सोनी ब्रॉन्ज मेडल, 12 वर्ष -35 किग्रा में अथर्व शर्मा ब्रॉन्ज मेडल, -40 किग्रा में डेविड साहू ब्रॉन्ज मेडल, 13 वर्ष -45 किग्रा में भास्कर दीप सोनी ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार बालिका वर्ग में 6 वर्ष -20 किग्रा में अस्मिता गढ़ेवाल सिल्वर मेडल, 8 वर्ष -20 किग्रा में आराध्या अग्निहोत्री ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -25 किग्रा में भार्गवी साहू ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -30 किग्रा में ऋतु हाजरा ब्रॉन्ज मेडल, -35 किग्रा में पल्लवी राजपूत ब्रॉन्ज मेडल, 10 वर्ष -25 किग्रा में आयुषी साहू ब्रॉन्ज मेडल, 10 वर्ष -30 किग्रा में अदिति सायशेरा 2 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। उसी प्रकार प्रतिभागी के रूप में बालिका वर्ग में सौम्या सिंह, अवंतिका धीवर रही। बालक वर्ग में प्रतिभागी के रूप में प्रत्यक्ष केवट, मोहम्मद नोमन खान, कुशाल कुमार टेकाम, ओमेश डोंगरे, देवेश कुमार यादव, अंश द्विवेदी, पियुष यादव, हर्षित सिंह चंदेल, युवांक ध्रुव रहें इस उपलब्धि के लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एस के जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका, मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू, अनामिका उपाध्यक्ष, सौम्या गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिये।




