भोपाल में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की किसान महाचौपाल आयोजित हुई। खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने आज राजधानी के जवाहर चौक पर विशाल ‘किसान महाचौपाल’ का आयोजन किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है। सागर से आई एक महिला कार्यकर्ता ‘इंडिया नॉट फॉर सेल’ लिखी टी-शर्ट पहनकर विरोध दर्ज कराती नजर आई। आयोजन के लिए करीब 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है।
महाचौपाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रेड डील को ‘ट्रंप की तलवार’ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि इस समझौते से कपास, सोयाबीन और सरसों के दाम गिर रहे हैं, जिससे किसान संकट में हैं।



