छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

07 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी राजेश सूर्यवंशी गिरफ्तार

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नं. 01 के पास गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से कुल 07 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 70,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 140/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.03.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नं. 01 के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सूर्यवंशी निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राजेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 07 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 140/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी– राजेश सूर्यवंशी पिता बाबूलाल सूर्यवंशी उम्र 55वर्ष निवासी गोपालनगर राजापेठ थाना राजापेठ जिला अमरावती (महाराष्ट्र) हाल पता कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि शंकर धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, नोहर देशमुख, अभिषेक सिंह, आर. धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर, विजय पटेल तथा घनश्याम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button