छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

छुईखदान इलाके के ग्रामीणों से मिला आम आदमी पार्टी का जांच दल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आम आदमी पार्टी का जांच चल आज खैरागढ़ जिले के छुईखदान एरिया में पहुंचा। जहां जांच देने पाया कि आसपास के लगभग 40 गांव के लोग श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रस्तावित संडी चूना पत्थर खदान परियोजना का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि इलाके के लोगों की पीड़ा पूरे प्रदेश की पीड़ा है और जो छुईखदान इलाके में हो रहा वही पूरे प्रदेश में मूल निवासी लोगों की जमीनों को उद्योगपतियों को बलपूर्वक दिया जा रहा है।

उत्तम जायसवाल का कहना है कि यह परियोजना जलस्रोतों, बोरवेल रिचार्ज, कृषि उत्पादन और पशुपालन के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगी। साथ ही खेती, पर्यावरण और ग्रामीण आजीविका को भी गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। 11 दिसंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई तो रद्द हो गयी है लेकिन आगे खनन के लिए सरकार को अनुमति नहीं देना चाहिए।

आज आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तम जायसवाल, अनुषा जोसेफ,पवन चंद्रवंशी,भूपेश तिवारी,सर्वजीत भाटिया, मनोज गुप्ता, चित्रा गुरुदेव, अजय सिंह ठाकुर, श्याम मूर्ति नायडू, कमलेश स्वर्णकार,हेमंत जंघेल आदि जांच समिति के सदस्य शामिल रहे है।

 

Related Articles

Back to top button