छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर रेल मंडल में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका की शपथ ली गई

सच तक इंडिया रायपुर – 26 नवम्बर, 2024 आज ही के दिन 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया और वर्तमान इसी संविधान की बदौलत आज भारत पूरे विश्व में सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियो को “संविधान दिवस” पर संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं बंधुता बढ़ाने वाली संविधान की उद्देशिका को पढ़कर शपथ ली गई।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के समस्त विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button