कुत्तों की नसबंदी में गड़बड़ी की आशंका, कोर्ट ने कहा 2 लाख 39 हजार की हो गई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर। आवारा पशुओं द्वारा शहर की हरियाली को पहुंचाए जा रहे नुकसान को लेकर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमेंशहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों की संख्या का मुद्दा उठा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि निगम कह रहा है कि अब तक 2 लाख 39 हजार कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। ऐसा है तो फिर कुत्तों की संख्या बढ़ कैसे रही है। कोर्ट ने कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अपर्याप्त मानते हुए कोर्ट ने नसबंदी मामले में घोटाले की आशंका भी जताई।
कोर्ट ने 25 नवंबर को एक आदेश जारी कर निगम से कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रयास और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा श्वाानों के संबंध में दिए निर्देश पर की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायमित्र वरिष्ठ अभिभाषक पीयुष माथुर ने कुत्तों की समस्या के निराकरण के लिए कोर्ट द्वारा पूर्व में दिए दो आदेशों को पटल पर रखा।



