Breaking Maharashtra CM Live: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार-एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे, कल लेंगे शपथ

सच तक इंडिया मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया।अजित पवार-एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम को अंतिम रूप दिया गया।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुंबई में कोर कमेटी की बैठक हुई। निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फडणवीस बैठक में मौजूद रहे।



