प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

आज का इतिहास 28 अगस्त : 1986 में आज ही के दिन शतरंज में ‘ग्रैंडमास्‍टर’ बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं भाग्‍यश्री साठे

सच तक इंडिया रायपुर 28 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था।

28 अगस्त का इतिहास (28 August Ka Itihas) इस प्रकार है –

2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।

2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था।

2008 में 28 अगस्त के दिन ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।

2008 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था।

1992 में आज ही के दिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

1990 में 28 अगस्त के दिन ही इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।

1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।

1984 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।

1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था।

1922 में आज ही के दिन जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था।

1916 में 28 अगस्त के दिन ही प्रथम विश्‍व युद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।

1904 में आज ही के दिन कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ था।

28 अगस्त का इतिहास (28 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

1966 में आज ही के दिन एक्टर सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्‍त का जन्‍म हुआ था।

1952 में 28 अगस्त के दिन ही भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ था।

1929 में 28 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म हुआ था।

1928 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खां का जन्म हुआ था।

28 अगस्त को हुए निधन

2006 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button