छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया से जुड़े आपत्तिजनक एआइ वीडियो प्रसारित अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया से जुड़े आपत्तिजनक एआइ वीडियो प्रकरण में भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एआई निर्मित यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा साझा की गई रील में एआई तकनीक का उपयोग कर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है।

वीडियो में दोनों को डेटिंग, बाइक राइड और अन्य निजी गतिविधियों में दिखाया गया है, जिससे विवाद बढ़ गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कांग्रेस पोल खोल और रैंडम छत्तीसगढ़ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया था।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर साइबर सेल से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button