छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बस्तर में स्थानीय अवकाश में फेरबदल : अब 9 के बजाय 20 नवंबर को तुलसी विवाह पर रहेगा स्थानीय अवकाश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगदलपुर। बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने एक संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार जिले में पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव करते हुए अब 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व में जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 के एक आदेश के माध्यम से 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश देने का निर्णय लिया था। हालांकि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 9 नवंबर को पहले ही पूरे राज्य में गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर 9 नवंबर को दिए गए स्थानीय अवकाश को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है और अब निरस्त अवकाश के बदले 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को तुलसी विवाह के पावन अवसर पर संपूर्ण बस्तर जिले के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के बावजूद इस दिन जिले के सभी कोषालय और उप कोषालय सामान्य दिनों की भांति विधिवत खुले रहेंगे।

Related Articles

Back to top button