बस्तर के बाजार में 500 के नकली नोट मिलने से लोगों की चिंता बढ़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जगदलपुर। बस्तर के बाजार में एक बार फिर 500 के नकली नोट मिलने पर बस्तर में एक बार फिर से नकली करेंसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। बस्तर के एक उपभोक्ता ने 500 का नोट लेकर जब बैंक पहुंचा तो बैंक ने उसे स्वीकार करने के बजाय उस पर सील-ठप्पा लगाकर रिजेक्ट कर दिया। सामने आए नोट पर बैंक की जांच के बाद सील-ठप्पा लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट है कि बैंक स्तर पर इसे सामान्य चलन वाले नोट के रूप में स्वीकार नहीं किया गया। यदि ऐसा नोट बाजार में अन्य लोगों तक भी पहुंचा है तो संभव है कि दूसरे ग्राहक भी अनजाने में इसे असली मानकर लेन-देन कर रहे हों।
इस घटना ने बाजार में नकली नोटों की जांच और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि 500 जैसे बड़े मूल्यवर्ग के नोट लेते समय उनकी जांच करने की आवश्यकता है। नोटबंदी के बाद नकली नोटों का खेल खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन जगदलपुर में सामने आया यह मामला संकेत दे रहा है कि नकली करेंसी का जाल अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।



