छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजापुर।  जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा एनईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के ग्यानेश्वर, कशिश नेताम एवं पूर्वी वाचम ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी पहचान बना सकते हैं।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है। जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अन्य विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की उपलब्धि जिले में जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखी जा रही है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।अभिभावकों एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button