छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने विश्नोई की नौ अचल संपत्तियों की पहचान की है। अवैध तरीके से अर्जित ये संपत्तियां विश्नोई के परिवार के सदस्यों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर हैं।

इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष कोर्ट में आवेदन दिया गया था। यह मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच 540 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान राज्य में कोयले के परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की जाती थी, जिसमें नौकरशाह, कारोबारी, राजनेता व बिचौलिए शामिल थे।
आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने विश्नोई की नौ अचल संपत्तियों की पहचान की है। अवैध तरीके से अर्जित ये संपत्तियां विश्नोई के परिवार के सदस्यों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर हैं।



