छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दिल्ली से राष्ट्रीय संदेश :- श्रीनिवास जी के बुलावे पर पहुँचे आनंद सिंह,छात्र आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल के संघर्ष में निभायेंगे अपनी भूमिका

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। कबीरधाम। कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी.वी. निवास के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के युवा नेता एवं कांग्रेस सेवादल से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता आनंद सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (24, अकबर रोड) में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी.वी. निवास से आत्मीय भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  अरुण ताम्रकार सहित प्रदेश सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को देशभर में और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सेवादल की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में  बी.वी. निवास का पदभार ग्रहण समारोह तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होना प्रस्तावित था, किन्तु दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम के बाद संगठन ने कार्यक्रम स्थगित कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और छात्रों के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया। इसके तहत कांग्रेस सेवादल द्वारा विभिन्न शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आनंद सिंह एवं उनका प्रतिनिधिमंडल भी सक्रिय सहभागिता करेगा आनंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस सेवादल सदैव संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा।आनंद सिंह ने बताया कि उनका  बी.वी. निवास से वर्षों पुराना संगठनात्मक संबंध है। जब निवास भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब से विभिन्न आंदोलनों, संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों में लगातार साथ कार्य करने का अवसर मिला। आज उनके कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत होगा, जिससे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रतिनिधित्व और संगठन को मजबूती प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली प्रवास के दौरान आनंद सिंह ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान ओडिशा प्रभारी  लालजी देसाई से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आनंद सिंह के साथ प्रतिनिधिमंडल में कबीरधाम जिले के कांग्रेस सेवादल के प्रमुख पदाधिकारी रामसजीवन धुर्वे,यूनेश कौशिक,बृजेश कौशिक,नरेंद्र धुर्वे,चंद्रशेखर झरिया, आशाराम मात्रे, श्रीमती रामेश्वरी चौहान, श्रीमती लीला पोर्टे एवं शिव गायकवाड़ शामिल हैं। दिल्ली में आयोजित यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई मुलाकात से छत्तीसगढ़ विशेषकर कबीरधाम जिले के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button