छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

जेसीबी से सड़क काटकर अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई:1 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही थी कॉलोनी, रजिस्ट्री रोकने भेजा गया पत्र

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम ने सरोना नाला के पास हो रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध रूप से बनाई गई मुरूम सड़क को काट दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

मामला नगर निगम जोन-8 के संत रविदास वार्ड क्रमांक-70 का है। यहां सरोना नाला के पास करीब 1 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत मिल रही थी।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक जमीन पर अवैध तरीके से सड़क बनाकर प्लॉट काटे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर बने अवैध निर्माण को भी तोड़ा।

मौके पर लगाया सूचना बोर्ड

कार्रवाई के बाद नगर निगम ने जमीन पर तुरंत सूचना बोर्ड लगा दिया, ताकि लोग प्लॉट खरीदने से पहले सतर्क रहें।

इसके साथ ही मामले में रजिस्ट्री रोकने के लिए पंजीयक कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। मौके पर कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान और नगर निवेश विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button