छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
पुलिसकर्मी बताकर प्रेमजाल में फंसाया, नाबालिग समेत दो युवतियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजनांदगांव। डोंगरगांव पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर प्रेमजाल में फांस दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपित के खिलाफ एक किशोरी और युवती से दुष्कर्म के आरोप हैं। यही नहीं आरोपित दोनों के वीडियो बनाकर उन्हें पैसौं के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िताओं ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
आरोपित 22 वर्षीय तरुण सेन निवासी ग्राम माथलडबरी को डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िताओं ने आरोप लगाया था कि तरुण सेन ने अलग-अलग समय और स्थान पर शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उन्हें डराने-धमकाने के साथ रुपये की मांग भी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगांव थाना में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल की गई हैं।
24 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई
मामलों को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपित से मामले के संबंध में पूछताछ की गई। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



