प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

गोवा अग्निकांड मामले के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड ने भारत को सौंपा, आज ही लाया जाएगा यहां

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपी लूथरा ब्रदर्स जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे। थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। CBI की टीम उन्हें लेकर फ्लाइट से वापस आ रही है।

6 दिसंबर की रात को गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में 5 पर्यटक समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो दिल्ली से थाईलैंड भाग निकले।

थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स का वीडियो भी सामने आया है। इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का प्रत्यर्पण करवाया गया है। CBI दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली आने के बाद लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button