छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

संजीवनी 108/102 कर्मचारिययो के मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु एक दिवसीय विशाल धरना

 

रायपुर। संजीवनी 108/102 के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर नया रायपुर के धरना स्थल-तुता (निमोरा) में एक दिवसीय धरना दिया गया। छत्तीसगढ़ संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़  ने बताया कि संजीवनी 108/102 कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन, एंबुलेंस सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं शासन प्रशासनके समक्ष विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन हमारी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहाहै। इन समस्याओं के सकारात्मक पहल हेतु विगत 29/05/2023 से 31/05/2023 तककर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। लेकिन हमारे मांगों के संदर्भ में ठेका कंपनियोंद्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया गया। कर्मचारियों की मांगों पर किसी भी प्रकार का पहल नहीं होने के कारण हम एंबुलेंस कर्मचारी बिना एंबुलेंस सेवा को बाधित किए हुए,निर्धारित धरना स्थल-तुता (निमोरा), नया रायपुर मे 1 दिन का शांतिप्रिय विशाल धरना प्रदर्शनकर रहे है।

चूंकि 108 संजीवनी एक्सप्रेस 102 महतारी एंबुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की जनता को सेवा प्रदान करते हैं और हम परेशानियों का सामना करते हुए अपने कार्य का सुचारू रूप संपादन कर रहे हैं। हमारी मंशा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को निर्बाध रूप से एंबुलेंस सेवाओं का लाभ मिलता है। लेकिन आज के हमारे धरना प्रदर्शन से हमारे मांगों के संदर्भ में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो हम दिनांक- 09/06/2023 को 1 दिन के सामूहिक अवकाश सहित अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने पर विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी दोनों सेवा प्रदाता ठेका कंपनियां, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस एवं जीवीके ईएमआरआई की होगी।

108/102 के कर्मचारियों की मांगें:

  1. संजीवनी 108 / महतारी 102 कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए ।
  2.  संजीवनी 108 / महतारी 102 कर्मचारियों के विगत 2 माह का बकाया वेतन 10 जून तक भुगतान किया जाए ।
  3. 2018 से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ अब तक नहीं दिया गया है।
    सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा रोक कर रखा गया है, जिसे जून माह के वेतन में एक साथ दिया जाए।
  4. 2018 के आंदोलन से बाहर हुए 108/102 कर्मचारियों की अविलंब बहाली की जाए।
  5. 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का 60 साल तक नौकरी के सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
  6. 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे कार्य लिया जाए, अतिरिक्त कार्य ओवरटाइम दिया जाए।
  7.  माननीय मुख्यमंत्री के वादानुसार 108/102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए।

Related Articles

Back to top button